Steel City Clinic And Research Centre
OrthopedicOrthopedic Specialists · Bistupur, Jamshedpur
Address: Tata - Hata Main Rd, Bistupur, Jamshedpur
About Steel City Clinic And Research Centre
⚠️ जनहित सूचना – फर्जी वेबसाइटों एवं साइबर ठगी से सावधान रहें स्टील सिटी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से महत्वपूर्ण सूचना हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ फर्जी वेबसाइटें एवं अनधिकृत व्यक्ति Steel City Clinic & Research Centre के नाम का दुरुपयोग कर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग तथा अग्रिम भुगतान (Advance Payment) की मांग कर रहे हैं। यह एक साइबर ठगी (Cyber Scam) है। कृपया ध्यान दें: स्टील सिटी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर की कोई आधिकारिक (Official) वेबसाइट नहीं है। हम किसी भी वेबसाइट के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुकिंग नहीं करते हैं। हम अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए कभी भी अग्रिम भुगतान (Advance Payment) नहीं मांगते हैं। यदि कोई वेबसाइट, व्यक्ति या ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म हमारे अस्पताल के नाम पर अपॉइंटमेंट बुकिंग या भुगतान की मांग करता है, तो वह पूर्णतः फर्जी एवं अनधिकृत है। ऐसी किसी भी वेबसाइट या व्यक्ति के माध्यम से की गई बुकिंग अथवा भुगतान पूर्णतः आपकी स्वयं की जिम्मेदारी एवं जोखिम पर होगा। ऐसी किसी भी वित्तीय हानि या अन्य नुकसान के लिए अस्पताल उत्तरदायी नहीं होगा। सही एवं सुरक्षित अपॉइंटमेंट के लिए कृपया केवल हमारे आधिकारिक रिसेप्शन, आधिकारिक संपर्क नंबरों, या हमारी सत्यापित Justdial लिस्टिंग के माध्यम से ही संपर्क करें। यदि आपको हमारे नाम से कोई फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध फोन कॉल, संदेश या ऑनलाइन विज्ञापन दिखाई दे, तो कृपया इसकी सूचना तुरंत अस्पताल को दें। सतर्क रहें। सुरक्षित रहें। साइबर ठगी से स्वयं को बचाएं। प्रबंधन स्टील सिटी क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर Jul 28, 2026
Share this business
Send Steel City Clinic And Research Centre to a friend on WhatsApp — they get the number, hours and directions instantly.
Do you recommend Steel City Clinic And Research Centre?
Be the first to recommend this business
